Ladli Behna Yojana 25th Installment Date – सभी महिलाओं को इस दिन मिलेगी 25वीं किस्त, जाने अगली किस्त की तारीख

Ladli Behna Yojana 25th Installment Date: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त अभी हाल ही में 15 मई 2025 को जारी की गई है। जिसके बाद अब सभी महिलाओं को 25वीं किस्त के जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की 25वीं किस्त की सभी महिलाओं को जून 2025 में मिलने वाली है।

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य की करीब 1.26 करोड़ महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें हर महीने इस योजना की 1250 रुपए की किस्त का लाभ मिल रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही है और जानना चाहती है की लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त महिलाओं के खाते में कब तक आएगी? तो इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। कृपया आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

लाडली बहना योजना क्या है

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को राज्य की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की की सभी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। यह राशि हर महीने डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक महिलाओं को इस योजना की 24 किस्तें मिल चुकी है और अब जल्दी ही 25वीं किस्त भी आने वाली है।

Ladli Behna Yojana 25th Installment Date

सभी लाभार्थी महिलाओं को लाडली बहना योजना की 24 किस्तों का लाभ अब तक मिल चुका है और अब 25वीं किस्त की बारी है जिसका इंतजार सभी महिलाएं बेसब्री से कर रही है। सभी महिलाओं को हम इस बात से अवगत करना चाहेंगे कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त 15 जून तक महिलाओं के खाते में आ जाएगी। अभी सरकार द्वारा इसके आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि 15 तारीख तक आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।

तीसरे चरण की शुरुआत जल्द

इस योजना के तीसरे चरण की शुरुआत माह जुलाई 2025 से होने की उम्मीद है। जिन भी महिलाओं ने पहले या दूसरे चरण में आवेदन नहीं किया था, वे इस चरण में शामिल हो लाभ ले सकती हैं। इसके लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड, और बैंक खाता जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाए। हालांकि, तीसरे चरण की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

महिलाओं के लिए वरदान बनी योजना

लाड़ली बहना योजना ने मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाया है। यह राशि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों, जैसे बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं, और घर के खर्चों में मदद करती है। हालांकि, 1.63 लाख महिलाओं को 60 साल की उम्र पूरी होने के कारण योजना से हटा दिया गया है। फिर भी, सरकार ने इस योजना को जारी रखने और इसका बजट बढ़ाने का वादा किया है। महिलाओं को अपने दस्तावेज, जैसे आधार और बैंक खाता, अपडेट रखने चाहिए ताकि किस्त समय पर मिले।

लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के लिए पात्रताए

  • मध्य प्रदेश राज्य की केवल महिलाएं ही लाडली बहना योजना के लिए पात्र है।
  • इस योजना से 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • जिन महिलाओं के परिवार में कोई टैक्स पेयर और सरकारी कर्मचारी नहीं है केवल उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
  • ट्रैक्टर के अलावा पात्र महिला के घर में कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं है।
  • आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला का एकल खाता होना चाहिए जो आधार से लिंक हो।

Ladli Behna Yojana 25th Installment Status कैसे चेक करे

  • सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी ध्यानपूर्वक दर्ज करे।
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को भर कर “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे यहाँ दर्ज करके “सर्च” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने अब लाडली बहना योजना के अधीन सभी किस्तों का विवरण खुलकर आ जाएगा।
More Latest Govt Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment